spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डरांसी स्टेडियम के पास "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत...

रांसी स्टेडियम के पास “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पररांसी स्टेडियम के पास “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ गढ़वाल ने देवदार व संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बांज के पौधे रोपे। यह कार्यक्रम आगामी 20 जुलाई तक चलता रहेगा और 25 जुलाई को वृहद् स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया जायेगा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिये शपथ दिलायी और डीएफओ गढ़वाल ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलायी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर भी पौधरोपण किया गया। इस पहल के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के साथ-साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश भी दिया गया। सभी कार्यक्रमों में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को आगामी चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी।
इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक शांति देवी, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, बीडीओ सौरभ हांडा, ईओ नगर पालिका शांति प्रसाद जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular