spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डयुवाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए भारतीय युवा कांग्रेस "यंग इंडिया...

युवाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए भारतीय युवा कांग्रेस “यंग इंडिया के बोल” भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

“यंग इंडिया के बोल” भाषण प्रतियोगिता सीजन 2 को उत्तराखंड में लांच करने और उत्तराखंड के युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आज
राजीव गांधी भवन (कांग्रेस भवन ) में एक प्रेस वार्ता को सबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय युवा कांग्रेस अरुणोदय सिंह परमार ने कहा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशानुसार युवाओं की राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चत करने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस “यंग इंडिया के बोल” भाषण प्रतियोगिता (सीजन 2) 26 मार्च 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर लांच कर चुकी है ।इस भाषण प्रतियोगिता को प्रदेश स्तर पर लांच करने के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को प्रदेशों का प्रभार सौंपा गया है जो प्रदेश मे जाकर यंग इंडिया के बोल को प्रदेश,जोन और जिले स्तर पर लांच करेंगे और इसका क्रियान्वयन करेंगे। अरुणोदय सिंह परमार ने कहा कि आज देश विभिन्न संकटों का सामना कर रहा है देश में महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, चौपट होते व्यापार जन-जन की समस्या का कारण बन चुके हैं लेकिन सरकार सिर्फ और सिर्फ मुद्दे से भटकाने का काम कर रही है।


प्रतियोगिता का कार्यक्रम:
प्रवेश की अंतिम तिथि – 31 मई।
विधानसभा/जिला प्रतियोगिता – 1 जून से 31 जुलाई तक।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता – 1 अगस्त से 20 सितंबर तक।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता/ग्रैंड फिनाले 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर 2022

अगर आज इस देश को बचाना हैऔर संविधान को बचाना है,आइडिया ऑफ इंडिया को बचाना है तो आम परिवारों से आने वाले युवाओं को आगे आना होगा और उनको राजनीति में मंच देने का काम हम भारतीय युवा कांग्रेस करने जा रहे हैं पिछले वर्ष यंग इंडिया के बोल के माध्यम से कई युवाओं को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का मौका मिला था ठीक उसी प्रकार हम यंग इंडिया के बोल सीजन 2 उत्तराखंड में आज लांच कर रहे हैं और मैं उत्तराखंड के युवाओं से यह आग्रह करता हूं कि अगर आप भी भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से प्रताड़ित है अगर आपको भी आज देश के मौजूदा हाल देखकर गुस्सा आता है तो आइए यंग इंडिया के बोल का फॉर्म भर कर इस भाषण प्रतियोगिता का हिस्सा बनिए और इस सरकार की पोल देशवासियों के समक्ष खोलिए और भारत को बचाने के संघर्ष का हिस्सा बनिये।
इस प्रतियोगिता के लिए आप HTML फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप हमारे सोशल मीडिया हैंडल में लिंक पा सकते हैं।
इस अवसर पर सोनू हसन पूर्व राष्ट्रीय संयोजक भारतीय युवा कांग्रेस ,शिवा वर्मा मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस ,रोबिन त्यागी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, नेहा चौहान राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस ,अमनदीप सिंह बत्रा प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, आरुषि सुंद्रियाल प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस ,प्रदीप बिष्ट प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, मनोज हुलारा प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस,अजय धीमान जिला सचिव युवा कांग्रेस, ललित धननगर जिला सचिव युवा कांग्रेस,गौरव जसवाल प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस, किरण प्रजापति आदि मौजूद थे ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular