spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डमसूरी – गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत एक गंभीर...

मसूरी – गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत एक गंभीर घायल

मसूरी : मसूरी से देहरादून जाते हुए एक इनोवा कार हाथी पांव रोड पर 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया वहीं युवती का उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी रजत अपनी महिला मित्र के साथ मसूरी घूमने आए थे सुबह के समय देहरादून लौटते वक्त उनकी इनोवा कार नंबर डीएल 3सीसीयू 5311 नियंत्रित होकर गहरी खाई जा गिरी। गाड़ी गिरने की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व दोनों को गहरी खाई से निकाला व 108 के माध्यम से उन्हें उप जिला चिकित्सालय लंढौर लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवती का उपचार किया जा रहा है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular