spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डबुजुर्ग दादी ने हर की पौड़ी पर गंगा में लगाई छलांग,

बुजुर्ग दादी ने हर की पौड़ी पर गंगा में लगाई छलांग,

हरिद्वार में हरकी पौड़ी स्थित पुल से एक बुजुर्ग महिला ने हैरतअंगेज स्टंट किए। बुजुर्ग ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद तैरकर गंगा से बाहर आ गई। बुजुर्ग का छलांग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हरिद्वार में हरियाणा से आई एक बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह बुजुर्ग महिला द्वारा गंगा में पुल से छलांग लगा दी और तैरते हुए किनारे की आ गई ।

हरकी पौड़ी से ऊंचाई से बिना किसी डर के गंगा में छलांग लगाने वाली इस बुजुर्ग महिला की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। इस उम्र में कोई भी इस तरह का स्टंट करने के बारे में तो सोच भी नहीं सकता है, मगर इस बुजुर्ग महिला ने इसे गलत साबित कर दिया है।

बुजुर्ग महिला हरकी पौड़ी पर स्नान कर रही थी। वहां कुछ युवा पुल से गंगा में छलांग लगा रहे थे। जिनको देखकर बुजुर्ग महिला भी जोश में आ गई। बुजुर्ग महिला पुल पर पहुंची और पुल से गंगा के तेज बहाव में छलांग लगा दी।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा कि बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे तैरकर गंगा से बाहर आ जाती है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। किसी ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हरियाणा के जींद की रहने वाली है।

जिस उम्र में लोग सहारा लेकर चलने फिरने को मजबूर होते हैं उस उम्र में ऐसी हिम्‍मत, ताकत और फुर्ती देखकर लोग हैरान हैं। बुजुर्ग महिला कहां कि हैं इसके बारे में कहा जा रहा है कि वह हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। बहरहाल, इस उम्र में दादी की डेयरिंग देखकर यही कहा जा सकता है कि वाकई 70 साल में भी वह किसी जलपरी सी तेज हैं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular