spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डबीजापुर डैम में नहा रहे खटीमा, उधम सिंह नगर निवासी की डूबने...

बीजापुर डैम में नहा रहे खटीमा, उधम सिंह नगर निवासी की डूबने से मौत

चौकी सर्किट हाउस पर  स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी की बीजापुर डैम के पास नदी में एक युवक चित अवस्था में पड़ा है  सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,  तो बीजापुर डैम के पास  नदी किनारे एक व्यक्ति  चित अवस्था में नदी के किनारे पड़ा हुआ था जिसके सर पर चोट के निशान थे ।

युवक के साथी  मोहित कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम गुड्डी नयागांव थाना पटेल नगर देहरादून, शैलेंद्र राणा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राणा निवासी ग्राम सुनारा पोस्ट नव गांव उत्तरकाशी, मनदीप पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम जीवा रेडी शिमला बायपास रोड देहरादून, आशीष अस्वाल पुत्र S. S. अशवाल निवासी शताब्दी एनक्लेव जोगीवाला देहरादून, भगवान सिंह धामी पुत्र दिलीप सिंह धामी निवासी CT 30 यमुना कॉलोनी देहरादून ,मौके पर मौजूद मिले जिनके द्वारा उक्त युवक की पहचान अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद खटीमा उधम सिंह नगर प्रायमरी स्कूल भूड़ महोलिया खटीमा उधम सिंह नगर उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई तथा बताया कि हम सभी आपस में दोस्त हैं और आज रविवार के दिन हम लोग दिन में 12:00 बजे के आसपास यहां बीजापुर डैम में घूमने के लिए आए थे, हम लोग बीजापुर डैम के नहर में नहा रहे थे कि तभी नहाते नहाते अमित कुमार नहर में खो गया हमारे द्वारा तुरंत बीजापुर डैम में स्थित कर्मचारियों को उक्त संबंध में सूचित किया गया तो बीजापुर डैम के कर्मचारियों द्वारा डैम का चैनल गेट खोला गया चैनल गेट से लगभग 20 फीट नीचे हमारे दोस्त अमित कुमार बह कर आया, जिसे हमारे द्वारा नदी से बाहर निकाल कर नदी के किनारे रखा गया। मौके पर पुलिस बल द्वारा 108 एंबुलेंस को बुलाकर अमित कुमार को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा अमित कुमार को मृत घोषित किया गया अमित कुमार के परिजनों को सूचित कर पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular