spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डपूर्णागिरि धाम में हेली सेवा को हरी झंडी

पूर्णागिरि धाम में हेली सेवा को हरी झंडी

चंपावत: तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि धाम में हेली सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चूका क्षेत्र में प्रस्तावित हैलीपैड निर्माण परियोजना को आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 187.95 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
हैलीपैड निर्माण के लिए चालू वित्त वर्ष में पहली किस्त के तौर पर कुल राशि का 60 प्रतिशत यानी 112.77 लाख रुपए जारी करने की अनुमति भी दे दी गई है। इससे परियोजना कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मिली इस स्वीकृति के बाद पूर्णागिरि धाम में हेली सेवा शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। माना जा रहा है कि यह सुविधा पूर्णागिरि यात्रा को (सालभर) संचालित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम की चुनौतियों पर निर्भर रहने वाली पूर्णागिरि यात्रा अब अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक परिवहन सुविधा से सुलभ हो सकेगी। स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने इसे महत्वपूर्ण और स्वागतयोग्य निर्णय बताया है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular