spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डधरने पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी को समर्थन देने पहॅुचे...

धरने पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी को समर्थन देने पहॅुचे कांग्रेस नेता

गांधी पार्क धरनारत में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिन्हें कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार के द्वारा संविदा पर रखा गया था और 31 मार्च 2022 को अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है उनके धरने और मांगों को समर्थन देने कांगे्स कमेटी प्रदेशअध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यषपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भण्डारी, प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी धरना स्थल पर पहॅुचे।
कांग्रेस के सभी नेताओं ने धरने को संबोधित भी किया।सबोधन के दौरान राजेन्द्र भण्डारी ने कर्मचारियों को आष्वासन दिया कि उनकी आवाज सदन में उठाई जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को उनके द्वारा दिया गया आश्वासन याद दिलाया, जिसमें धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग में इन कर्मचारियों को सामयोजित करने की बात कही थी।


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी राज्य सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि राज्य में आज बेरोजगारी विकराल रूप ले चुकी है, ऐसे में युवा भर्मित हो रहा है केवल स्वास्थ्य मंत्री की घोशणा मात्र से बात नही बनेगी स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप शासनादेश जारी होना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष यषपाल आर्य ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जिन युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर राज्यवासियों को अपनी सेवाएं दी हों आज उन्हें इस तरह से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

धरनारत कर्मचारियों को कांगे्स के नेताओं के आष्वासन से बहुत बल मिला और सभी ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त कर कांगे्स नेताओं को अपने मांगो का ज्ञापन सौंपा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular