“तिरँगा कही आम झंडा ना बन जाये” आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश मे जश्न का माहौल है, इसी जश्न मे देश भक्ति की भावना को देश के नागरिकों के दिलो में जागने/बढ़ाने के लिये 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा फहराने का अभियान शासन -प्रशासन ,राजनीति पार्टियों ,आम नागरिकों के बीच जोरो -शोरो से चल रहा है, क्योंकि हमारे राष्ट्र ध्वज के सम्मान की बात है, जिस पर हम सभी देशवाशियों का गर्व है।
सुरेन्द्र सिंह थापा आर टी आई क्लब उत्तराखण्ड (संगठन सचिव)/ संस्थापक गोरख अनुगामी संगठन एवं पहाड़ी समाचार दर्पण की मुहिम के बाद भी किसी भी माध्यम से आमजनों के लिये झन्डे के सम्मान/ निपटान की जानकारी को बिंदुवार हिन्दी में प्रचार -प्रसार नही किया जा रहा है,पर जश्न के इस माहौल में किसी को भी इस बात की खबर नही की-आम नागरिकों को भारतीय झंडा संहिता, 2002 के नियमों की जानकारी ना होने की वजह से जश्न के जोश में राष्ट्र ध्वज का अपमान ना हो जाये इसी सम्भावना को देखते हुए , सुरेन्द्र सिंह थापा आर टी आई क्लब उत्तराखण्ड (संगठन सचिव)/ संस्थापक गोरख अनुगामी संगठन एवं पहाड़ी समाचार दर्पण की मुहिम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के सभी राज्यो को देश सुझाव देने के लिए सुझाव पत्र भेजा गया
उत्तराखंड राज्य के मुख्य/संस्कृति सचिव उत्तराखण्ड शासन से उत्तराखण्ड के समस्त के विभागों समस्त जिलों एवं जिला अधिकारी देहरादून ,सूचना एवम लोक संपर्क विभाग को राष्ट्र ध्वज के सम्मान के लिये सुझाव भेजे गए है।







