spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ...

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी का चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा पंहुचकर दरबार में माथा टेका तथा गुरूद्वारा परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने आज ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टैंड पर वाटर कूलर बढ़ाई जाने के साथ ही मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश साथ ही नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था हेतु और कार्मिक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नटराज चौक पर यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया।


जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मशाला, सहित तो टोकन वितरित करने हेतु बनाए गए स्थल भरत मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को सुना। तथा यात्रियों को जल्द रजिस्ट्रेशन कर यात्रा हेतु रवाना करने का भरोसा दिलाया इस दौरान उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां परिसर में ठहराए गए यात्रियों से भी बात की उन्होंने यात्रियों की समस्या को निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों का हालचाल जाना । यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों ने स्मृति हेतु जिलाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाए। जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों का हॉलचाल जाना। इस दौरान यात्रियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों को यात्रियों की बेहतर सुविधाएं यथा शीतल पेयजल, भोजन, शौचालय, परिवहन आदि व्यवस्थाएं बेहतर बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्थाए बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने हेमकुंड साहिब ट्रस्ट गुरुद्वारा पंहुचकर दरबार में माथा टेका तथा गुरूद्वारा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा से मुलाकात करते हुए हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर के रसोईघर एवं परिसर में यात्रियों के ठहरने हेतु की गई व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular