spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डजय केदार के जयकारों के साथ बाबा केदार ने दिए दर्शन ,बाबा...

जय केदार के जयकारों के साथ बाबा केदार ने दिए दर्शन ,बाबा तुंग नाथ के कपाट भी दर्शन के लिए खोले जायगे आज

रुद्रप्रयाग। वैदिक मंत्रोच्चार और सभी विधि विधान के साथ शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए। मंदिर के कपाट सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर खोले गए।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।श्रद्धालु अब छह महीने तक  केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं, केदारनाथ धाम के कपाट खुलते समय 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। कोविड के कारण लगभग दो साल बाद श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे हैं।
केदारनाथ की पंचमुखी डोली गुरुवार को भक्तों के जयकारे के बीच धाम पहुंची। बाबा की डोली को पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के पास विराजमान किया गया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मंदिर में पहली पूजा की गई,  पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम धामी ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया।
पुजारियों और वेदपाठियों ने मंदिर के गर्भगृह की सफाई की और बाबा को भोग लगाया। इसके बाद मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना हुई। सेना के बैंड की धुन के साथ पूरे केदारनाथ में बाबा का जयकारे गूंजा।  सीएम धामी के अलावा बीकेटीसी के सदस्य भी मौजूद रहे। आज 11 बजे विधि-विधान के साथ पंचकेदार के तृतीय भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular