spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डचिरंजी लाल बने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज के...

चिरंजी लाल बने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी नियुक्त

 

देहरादून 04 अप्रैल  अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज  उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद उत्तराखण्ड के सांसद प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद विकास चौहान  ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ज्ञान चंद जीनवाल  ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए, उत्तराखण्ड प्रदेश से जिला देहरादून पछवादून सहसपुर निवासी वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता  चिरंजी लाल  को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज में राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है एवं तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया।
उत्तराखण्ड प्रदेश युव जन समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष  ज्ञान चंद  के नेतृत्व में संपूर्ण भारत वर्ष में संगठन बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और  आम जनमानस, गरीबों, पिछड़ों एवं दलितों के हक व अधिकार की आवाज को शासन प्रशासन तक ले जाकर पुरजोर तरीके से उठाने का काम निरंतर कर रहा है, और  ज्ञानचंद जीनवाल के द्वारा जो निरंतर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जा रहा है ,उसके लिए संगठन का एक-एक कार्यकर्ता दिल की गहराइयों से  राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल  का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है।
विकास चौहान ने कहा कि  चिरंजीलाल  पूर्व की भांति संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे और उत्तराखंड सहित भारत के सभी राज्यों में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए ,अपने प्रभार वाले प्रदेश हिमाचल प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए संगठन के कार्यक्रमों को आकर्षित करने का कार्य करेंगे।  उत्तराखंड रीजन समाज की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी  चिरंजीलाल जी को  बधाई  देने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष  ज्ञानचंद जीनवाल  का  आभार व्यक्त किया।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular