spot_img
spot_img
Homeआरोपखनन मे राजस्व वृद्धि दुष्प्रचार करने वालों के मुँह पर तमाचा: भट्ट

खनन मे राजस्व वृद्धि दुष्प्रचार करने वालों के मुँह पर तमाचा: भट्ट

देहरादून । भाजपा ने खनन राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी को सीएम धामी की पारदर्शी नीतियों और कुशल प्रबंधन का नतीजा बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस उपलब्धि को उन लोगों के मुंह पर भी करारा तमाचा बताया जिन्होंने सत्ता में रहते खनन को हमेशा लूट का जरिया बनाए रखा था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश, राजस्व वृद्धि को लेकर शानदार उपलब्धि हासिल कर रहा है। घपले, घोटाले, माफियागिरी और अवैध गतिविधियों के लिए कुख्यात खनन क्षेत्र, आज एक बड़ी राजस्व उपलब्धि में तब्दील हो गया है। कभी लाख प्रयासों के बाद भी सरकार का आंकड़ा 300, 350 करोड़ से नीचे ही रहता था। वहीं आज खनन राजस्व का यह आंकड़ा लगभग 4 गुने पर चला गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए विगत 3 वर्षों में गुड गवर्नेंस और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सीएम धामी ने दिया है। अन्य क्षेत्रों की तरह खनन में भी ईमानदारी और पारदर्शी नीति बनाकर उसका कुशल प्रबंधन किया गया। जिससे खनन में घोटालों, दलाली, और माफिया संस्कृति पर अंकुश लगा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने वो दौर भी देखा है जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री अपनी सरकार बचाने किए संसाधनों की लूट का लाइसेंस देते नजर आए थे। खनन माफिया प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों पर हमले करते थे, साथी माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए मां गंगा को स्क्रैप कैनल घोषित कर दिया था। उन्होंने खनन को अवैध धंधा बनाए रखकर अपनी अपनी अपनी झोली भरने में लगे रहते थे। नतीजा यह रहता था कि प्रदेश के राजस्व को चूना भी लगता था और आम आदमी की निर्माण लागत भी बहुत बढ़ जाती थी।

उन्होंने कहा कि खनन की यह उपलब्धि नकारात्मक और स्वार्थ सिद्धि की राजनीति करने वाली कांग्रेसी सोच पर करारी चोट है। धामी सरकार के ये प्रयास प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के साथ आम लोगों के लिए भी बहुत मददगार साबित हो रहे हैं।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular