spot_img
spot_img
Homeअपराधकेदारनाथ धाम मे नाच गाना कर हुड़दंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने...

केदारनाथ धाम मे नाच गाना कर हुड़दंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

संवाददाता केदारनाथ : विश्व प्रसिद्ध करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र श्री केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पूर्व धाम पहुंचे कुछ युवकों द्वारा डीजे बजाकर डांस किया गया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। वायरल वीडियो का जनपद पुलिस ने संज्ञान लेकर अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।

गत दिवस से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में डी.जे. बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो दिनांक 01.05.2025 की रात्रि यानि केदारनाथ धाम मन्दिर कपाट खुलने से एक दिवस पूर्व का है।
इस प्रकरण में वादी श्री गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया हे और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जनपद पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि उक्तानुसार वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular