spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन की मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं कांग्रेस महामंत्री संगठन की पार्टी के प्रति निष्ठा लगन और मेहनत को देखते हुए आज, उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी  देवेन्द्र यादव के अनुमोदन के उपरान्त पार्टी के वरिष्ठ नेता  मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि  मथुरादत्त जोशी विगत कई वर्षोंं से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें देते आये हैं तथा विगत समय से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस मुख्यालय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के साथ ही प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी  देवेन्द्र यादव ने  मथुरादत्त जोशी से आशा व्यक्त की है कि वे अपने अनुभव के आधार पर अपनी इस नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी  राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष  अश्विनी बहुगुणा, अमरजीत सिंह, प्रशान्त खण्डूरी, दीप बोहरा, मोहन काला ने  मथुरादत्त जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular