spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोशीमठ आपदा के मामले...

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोशीमठ आपदा के मामले में की भूवैज्ञानिकों एवं पर्यावरण विदों से मुलाकात, वैज्ञानिकों तथा पर्यावरण विदों ने जोशीमठ बचाने को दिये सुझाव:- मथुरादत्त जोशी

कंाग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं वरिष्ठ नेता मनीष खण्डूरी के प्रयासों से अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक डाॅ0 शेखर पाठक, प्रोफेसर बी.एस. बुटोला एवं प्रोफेसर प्रकाश उपाध्याय से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए जोशीमठ आपदा पर लम्बी चर्चा की तथा उनसे जोशीमठ आपदा से निपटने तथा भू-धंसाव रोकने व आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कंाग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण आई आपदा पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ ही इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल जोशीमठ नगर को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जोशीमठ की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें काफी भयभीत करने वाली हैं। राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से भी जोशीमठ मामले में चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी आह्वान करते हुए कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव सहायता करें।
भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे भू वैज्ञानिकों एवं पर्यावरण विदों ने भी जोशीमठ आपदा मामले को गम्भीरता से लेते हुए राहुल गांधी को जानमाल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सुझाव देते हुए कहा कि जोशीमठ क्षेत्र में बडे निर्माण कार्य एवं सुरंगें खोदने का काम तुरंत बन्द किया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पार्टी नेता मनीष खण्डूरी ने जोशीमठ की आपदा पर चिन्ता प्रकट करने तथा उत्तराखण्ड के लोगों की पीड़ा को समझने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार प्रकट किया है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular