spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डएक साल मे धामी सरकार के नाम रही कई उपलब्धियां, भ्रष्टाचार मुक्त...

एक साल मे धामी सरकार के नाम रही कई उपलब्धियां, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में जुटे हैं धामी  : चौहान

देहरादून 21 मार्च।

भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे एक वर्ष मे कई ऐतिहासिक कार्य हुए है और राज्य ने विकास के नये आयाम छुये है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस अवधि मे भाजपा के खाते मे कई उपलब्धियां दर्ज हुई और कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बने। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश मे पहली बार उतराखंड मे आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है। यहाँ तक कि दूसरे राज्य भी इस कानून को लेकर उत्साहित हैं और अपने राज्य मे लागू कर सकते है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है। वहीं कठोर धर्मान्तरंण कानून हो या समान नागरिक आचार सहिंता का कानून लाने मे उनकी बेहतर पहल है। भर्ती घोटालों से निपटने मे पारदर्शी नीति के तहत नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो जोशीमठ आपदा से निपटने मे प्रयास मुख्यमंत्री ने सूजबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है। आज बेहतर पुनर्वास नीति का लाभ प्रभावितों को मिल रहा है। महिला क्षेतिज आरक्षण और आंदोलनकारियों को आरक्षण बड़ी उपलब्धि है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन जिसमे उन्होंने आगामी दशक को उतराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस और बढ़ रही है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आम जन के हितो के लिए प्रयासरत उतराखंड ने बीपीएल को ही आयुष्मान का लाभ देने के बजाय राज्य के प्रत्येक नागरिक को यह लाभ दिया है तो साथ ही मातृ शक्ति को 30 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण भी मुहैया कराया है।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास के साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास का नारा भी दिया है।प्रधानमंत्री के सपने के अनुसार पार्टी का धेय महज चुनाव जीतना नही, बल्कि जनता का दिल जीतना भी है।

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular