spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखण्ड की महिला होमगार्डस का...

उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखण्ड की महिला होमगार्डस का SLR Rifle प्रशिक्षण हुआ संपन्न

देहरादून:12मार्च,

उत्तराखण्ड होमगार्डस के लिए ऐतिहासिक पल  केवल खुराना, आई.पी.एस./आई.जी. कमांडेंट जनरल होमगार्डस उत्तराखण्ड  की नई सोच एवं सार्थक पहल के चलते उत्तराखण्ड राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखण्ड की 65 महिला होमगार्डस का SLR Rifle प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

दिनाँक 12-03-2023 को होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में आत्मविश्वास से भरी एवं एस.एल.आर. को चलाने और फायरिंग करने में दक्ष महिला होमगार्डस को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्रों का वितरण प्रशिक्षण समाप्ति के बाद किया गया।

प्रशिक्षण में प्रथम स्थान HG 2184 पूजा रावत (हरिद्वार), द्वितीय स्थान HG 2151 वर्तिका शर्मा (हरिद्वार) एवं तृतीय स्थान HG 2204 सोनिया (हरिद्वार) ने प्राप्त किया। फायरिंग में प्रथम स्थान HG 1562 पुष्पा रावत (देहरादून) ने प्राप्त किया। सर्वप्रथम महिला होमगार्ड्स की सशस्त्र टुकड़ी द्वारा  केवल खुराना को सलामी दी गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा  केवल खुराना का स्वागत पुष्पगुच्छ के साथ किया गया।  केवल खुराना द्वारा सभी महिला एस.एल.आर. प्रशिक्षित होमगार्ड्स की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला होमगार्ड द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट जनरल  अमिताभ श्रीवास्तव एवं  राजीव बलोनी, स्टाफ ऑफिसर डॉ राहुल सचान, जिला कमांडेंट  नितिन काकेरवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  एस.के. साहू एवं कई अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular