spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सभी स्कूल रहेंगे बंद 

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सभी स्कूल रहेंगे बंद 

Uttarakhand rain alert

उत्तराखंड में बीते दिनों ने झमाझम बारिश लगातार जारी है। भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई पहाड़ी और मैदानी मार्ग पर्व मलबा और पत्थर गिरने से बाधित हो गए हैं, कई पुल  नदी-नाले में समा गए हैं। जिस को लेकर आमजन की परेशानियां बढ़ गई हैं । मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं प्रदेश में कई इलाकों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी है।

उत्तराखंड में मानसून सीजन लोगों पर आफत बनकर टूट रहा है। प्रदेश में बारिश का कहर चारों तरफ देखने को मिल रहा है। वहीं देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक  उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ जगह भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जनपदों में में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि देहरादून मौसम विभाग की ओर से 30 जून को प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत प्रदेश के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय गैर शासकीय और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular