spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में दिया अपना सर्वोच्च...

उत्तराखंड के वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में दिया अपना सर्वोच्च बलिदानः राज्यपाल

संवाददाता देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (अप्रा) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर बताया कि सैनिकों के अद्वितीय समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करने हेतु आगामी 11 जून, 2025 को नैनीताल में एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम राज्यपाल द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, इसी पहल के अंतर्गत देहरादून में भी सफलतापूर्वक यह आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब इसे कुमाऊँ मण्डल में विस्तार देते हुए नैनीताल में आयोजित किया जा रहा है। राज्यपाल ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के वीरता पदक प्राप्त सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं प्रदेश में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, उन्हें प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड न केवल देवभूमि है, बल्कि यह ‘वीरभूमि’ भी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अनेक वीर सपूतों ने राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन वीरों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वीरों ने अपने अदम्य साहस एवं शौर्य से यह सिद्ध किया है कि देवभूमि, शांति का संदेश देने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर वीरता की भी अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत कर सकती है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular