spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डआयोजन:नेशनल हैंडलूम एक्सपो का उद्धघाटन मंत्री चंदन राम दास ने रिबन काटकर...

आयोजन:नेशनल हैंडलूम एक्सपो का उद्धघाटन मंत्री चंदन राम दास ने रिबन काटकर किया

राजधानी दून में  आयोजित होने वाला  नेशनल हैंडलूम एक्सपो 24 मई से 5 जून रेस कोर्स प्ले ग्राउंड में आयोजित किया गया। एक्सपो का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण छात्र कल्याण परिवहन सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री चंदन राम दास ने रिबन काटकर किया।ं विधायक राजपुर रोड खजान दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार पाण्डेय, सचिव उद्योग, रणवीर सिंह चौहान महानिदेशक उधोग एवं सुधीर चन्द्र नोटियाल निदेशक उधोग मौजूद रहे। नेशनल हैंडलूम एक्सपो में उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ियां, दरी, कालीन, राजस्थान की जयपुरी चादरें, बिहार की टसर एवं भागलपुरी ड्रेस मैटेरियल एवं साड़ियां कर्नाटक की कांजीवरम सिल्क साड़ियां, पश्चिम बंगाल की जामदानी, बालचोरी साड़ियां, जम्मू कश्मीर के हथकरघा उत्पाद, आंध्र प्रदेश की सिल्क साड़ियां , मध्य प्रदेश की चंदेरी एवं महेश्वरी साड़ियां बैडशीट बैक कवर एवं उत्तराखंड की कॉटन बेडशीट बैक कवर का मफलर खादी ड्रेस मैटेरियल कबीर दीदी हथकरघा उत्पाद उपलब्ध है। साथ ही हर रोज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

विकास आयुक्त़ (हथकरघा), वस्त्र मंत्रलय, भारत सरकार की विपणन प्रोत्साहन योजनान्तर्गत देश के बुनकरों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए देश के विभिन्न प्रान्तों में नैशनल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन किया जाता है। नैशनल हैण्डलूम एक्सपो- देहरादून का आयोजन उद्योग विभाग की ओर से उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्य विकास परिषद के माध्यम से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्य की राजधानी देहरादून में 24 मई से लेकर 5 जून तक किया जा रहा है। देहरादून में आयोजित नैशनल हैण्डलूम एक्सपो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशिष्ट छाप छोड़ने में सफल रहा है। देश के सभी बुनकरों एवं देहरादून तथा उत्तराखण्ड राज्य के दर्शकों को इस एक्सपो की उत्सुकता से प्रतीक्षा रहती है। नैशनल हैण्डलूम एक्सपो में विभिन्न हथकरघा संगठन, हथकरघा सहकारी समितियां, निगम व फेडरेशन, सेल्फ हेल्प ग्रुप, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत बुनकरों एवं हथकरघा कार्य में लगे व्यक्तिगत बुनकरों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। इस एक्सपो में उत्तराखण्ड राज्य के अलावा जम्मू-कश्मीर, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगना एवं कर्नाटक आदि राज्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस वर्ष नैशनल हैण्डलूम एक्सपो में लगभग 80 स्टॉल लगाय  गये है।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular