spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ पर राज्य के सभी विकासखण्डो में...

आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ पर राज्य के सभी विकासखण्डो में स्वाथ्य मेले का आयोजन

देहरादून (डोईवाला ):आयुष्मान भारत योजना कीचौथी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के सभी विकासखण्डो में स्वाथ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। डोईवाला विकासखण्ड में अवस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंम किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा स्वास्थ्य मेले में लगाये गये स्टाॅल का भी अवलोकन किया।


विधायक बृजभूषण गैरोला ने कोविड काल जैसी महामारी में फ्रन्टलाइन वाॅरियर्स के रूप में कार्य करते हुए जनमानस की सेवा करने हेतु सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, आंगनवाड़ी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला में सभी आवश्यक सुविधाएं एवं उपकरण के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहें जिससे जनमानस को उपचार के लिए अपने ही क्षेत्र में सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त सुविधा, उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता कराने हेतु प्रयासरत व प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड डोईवाला का क्षेत्र काफी बड़ा है, जिस हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जनमानस की स्वास्थ्य जांच की जा सके, विशेषकर मातृशक्ति एवं वृद्धजनों एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच उनके क्षेत्र में ही की जा सके। विधायक ने स्वास्थ्य मेले में लगाये गये स्टाॅल का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख भगवान सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका सुमित्रा मनवाल, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 निधि रावत, डाॅ0 विनय कुडियाल, डाॅ0 धीरेन्द्र उनियाल, डाॅ0 शैलेन्द्र मंमगाई, डाॅ0 अमृता रतूड़ी, हरीश कोठारी सहित संबंधित कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देहरादून (चकराता ): आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के सभी विकासखण्डो में स्वाथ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज चकराता विकासखण्ड में छावनी बाजार अवस्थित चिल्ड्रन पार्क चकराता में आयोजित स्वास्थ्य मेले का विधायक चकराता प्रीतम सिंह द्वारा रिबन काटकर शुभारंम किया गया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वास्थ्य मेला परिसर में स्थापित स्टाॅलों को निरीक्षण किया गया। जबकि कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों को कोविड काल में उत्कृष्ट सेवा पर प्रसस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।


शिविर में दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार कर दवा तथा बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, विधुत, सहकारिता, खण्ड विकास, खाद्य विभाग, आयुष्मान कार्ड आदि विभाग के स्टाॅल लगाते हुए जनमानस की कई समस्याओं का समाधान भी किया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चैहान ने मेले में आये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सुविधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मेले में 596 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कार्यक्रम का संचालन विख्यात रंगकर्मी नन्दलाल भारती ने किया कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चैहान, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन तोमर, मुख्य फार्मेसिस्ट संजय धस्माना, विकास अधिकारी रजनी घिल्डियाल, छावनी परिषद के सदस्य अनिल चाँदना, मंडल अध्यक्ष भाजपा मोनिका अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चैहान, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट चंदन रावत, विवेक अग्रवाल, अमित अरोड़ा, पूर्व सभासद कमल रावत दिनेश चाँदना, तीर्थ कुकरेजा, डॉ अभिमन्यु राठौर, डॉ पारुल अरोड़ा, डॉ डी सी पसबोला, डॉ घनश्याम मिंडा, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular