त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक नई टिहरी में कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित की गई। बैठक में टिहरी जिले के प्रभारी प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकजुट होकर आपसी सामंजस्य एवं बेहतर तालमेल से कांग्रेस को जिताए । उन्होंने कहा कि आज भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है ।विकास का पहिया जाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।
उन्होंने कहा कि सीएचसी पीएचसी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है महिलाओं के प्रसव सड़क पर हो रहे। आज जनता कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए हुए है ऐसे में कांग्रेस की जीत निश्चित है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा पूर्व प्रत्याशी टिहरी विधानसभा नरेंद्र रमोला देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम असवाल टिहरी विधानसभा प्रभारी पूर्ण सिंह रावत नरेंद्र नगर के प्रभारी महेंद्र ने प्रतापनगर के बीरेंद्र कण्डारी घनसाली के विजय गुनसोला धनोल्टी के शांति भट्ट, देवप्रयाग के प्रताप भंडारी, मुरारी लाल खंडवाल, महेश जोशी राकेश थलवाल, शरत सिंह सजवान, कुंवर सिंह राणा, ज्योति भट्ट आदि उपस्थित थे।
आपसी सामंजस्य एवं बेहतर तालमेल से लड़े चुनावः विक्रम नेगी
RELATED ARTICLES






