हरिद्वार पंचायत चुनाव की हार को लेकर हरदा हताश:चौहान

देहरादून 07 अगस्त ,

भाजपा ने हरिद्धार पंचायत चुनावों को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के आरोपों को बेबुनियाद व संभावित हार की हताशा बताया है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि हरदा को बखूबी अंदाजा है कि देश की तरह उत्तराखंड में भी कॉंग्रेस विश्वसनीयता खो चुकी है जिसके चलते हरिद्धार के ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी व पार्टी की राजनैतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है ।
चौहान ने हरीश रावत द्धारा लगाए आरोपों के जबाब में बयान जारी करते हुए कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं से लेकर शीर्ष पदाधिकारियों को भी आगामी हरिद्धार पंचायत चुनावों में अभी से हार निश्चित नज़र आ रही है, इसलिए अभी से उनके द्धारा अनर्गल व झूठे आरोप लगाकर हार की कारणों के लिए जमीन तैयार की जा रही है । हालांकि यह बात और है कि हरीश रावत को भाजपा ही नहीं अपनी पार्टी कॉंग्रेस में भी हमेशा कुछ न कुछ गड़बड़ दिखाई देती रहती है । चुनावों में लगातार हार व अपनी ही पार्टी में सम्मान शून्य वरिष्ठता के कारण हरदा के मन में उपजा दर्द स्वाभाविक है।
प्रभारी चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और वह अपनी खीझ उतारने के लिए भाजपा व उसके नेताओं पर गैरजिम्मेदाराना आरोप लगा रही है जो की जायज नही है।

 

भाजपा कार्यालय की जमीन मामले मे कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद

भाजपा ने अपने प्रदेश कार्यालय के लिए क्रय की गयी जमीन को लेकर कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद और जानकारी का अभाव बताया।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की भूमि का क्रय विधि सम्मत किया गया है। भूमि की रजिस्ट्री 30 वर्ष के अभिलेखों के अवलोकन और पारदर्शिता के बाद ही किया गया है। कांग्रेस तथ्यो की जानकारी के अभाव मे आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने साबित कारनामो पर आँख मूंद रही है, जबकि भाजपा पर महज आरोप लगा रही है। नेशनल हेराल्ड मामले मे हो हल्ला मचाने वाली कांग्रेस के पास दूसरों के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप के सिवाय कुछ नही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *