Dehradun Metro: मेट्रो के लिए कुल 125 स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है,सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह न्यूओ मेट्रो के तौर पर इसे चलाने का प्लान तैयार किया गया है, UKMRC के MD का कहना है कि 2050 तक यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस योजना को शुरू करने की प्लानिंग हो रही है, इसको लेकर कई बैठकें हो चुकी है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते शहरी विभाग ने शहर में मेट्रो सेवा शुरू करने का प्लान किया था, जिसका प्रोजेक्ट आगे बढ़ता नजर आ रहा है बताया जा रहा है कि 3 साल में देहरादून में मेट्रो सर्विस शुरू हो जाएगी इसके लिए प्लान तैयार हो गया है।
23 किमी लंबे मेट्रो ट्रैक
उत्तराखंड मेट्रो कॉरपोरेशन के एमडी जितेंद्र त्यागी का कहना है कि राजधानी देहरादून में तकरीबन 23 किलोमीटर लंबे मेट्रो ट्रैक को बनाने की प्लानिंग की जा रही है. आईएसबीटी से लेकर गांधी पार्क तक, FRI से रायपुर तक, न्यूयो मेट्रो को संचालित करने की प्लानिंग की जा रही है, उनका कहना है कि प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है. अब स्टेशन बनाने के लिए सर्वे किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता बेहाल2050 तक की फ्यूचर प्लानिंग
मेट्रो के लिए कुल 125 स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है,सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह न्यूओ मेट्रो के तौर पर इसे चलाने का प्लान तैयार किया गया है. UKMRC के MD का कहना है, कि 2050 तक यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस योजना को शुरू करने की प्लानिंग हो रही है. इसको लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं।
250 यात्रियों की क्षमता होगी
जितेंद्र त्यागी का कहना है कि इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, आने वाले दिनों में इसपर बेहतर तरीके से काम किया जाएगा, इसलिए इसके मद्देनजर पूरा खाका तैयार किया गया है, उनका कहना है कि ढाई 250 यात्रियों की क्षमता के साथ मेट्रो को संचालित किया जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि इस सेवा के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।
बनाया गया UKMRC का ऑफिस
इसी के साथ कम खर्चे में यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान यात्रा कर सकेंगे. उत्तराखंड मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड का बाकायदा कार्यालय भी बनाया गया है, ताकि कामकाज में तेजी लाई जा सके।






