सीएम पुष्कर सिंह धामी आरटीओ कार्यालय पर मारा छापा ,आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में अचानक पहुंचने पर कार्यालय में हड़कंप मच गया ।

कई दिनों से आरटीओ कार्यालय में काम को लटकाने, लेट लतीफे की शिकायतों का मिलना के कारण धामी द्वारा आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण किया गया पूर्व में  भी आरटीओ कार्यालय के आस पास लोगो से सर्च चार्ज के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने को लेकर वह शिकायत की गई थी। इसी लेटलतीफी और काम को लटकाने की शिकायतों के बाद निरीक्षण करने पर सभी शिकायतें सही पाई, जिसके चलते सीएम धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए की अन्य किसी अधिकारियों द्वारा इस तरह की लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ भी इसी तरह से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *