रायवाला में 5.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रायवाला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में 5.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार रोहित ठाकुर उर्फ काकू S/O राजू ठाकुर निवासी कैनाल रोड गली नं0 25 गुमानीवाला कोतवाली-ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र-25 वर्ष से पुलिस द्वारा सख्ती से पूछा तो उसनें वताया कि उसके पास से बरामद पदार्थ स्मैक है।मौके पर ही पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से बरामद स्मैक का वजन किया गया तो उक्त बरामद स्मैक कुल 05.50 ग्राम है ।  अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया  गया कि जो यह स्मैक मैं चंडीघाट पुल के पास से खरीद कर लाया हूं मुझे उस व्यक्ति का नाम मालूम नहीं है वो व्यक्ति अक्सर वंही पर घूमता हुआ मिलता है और अपने बारे में कोई जानकारी नहीं देता है ।मैं इसमें खरीद कर थोड़ी-2 मात्रा में स्कूल कालेज के छात्रों को बेचकर अपना खर्चा चलाता हूं ।* उपरोक्त व्यक्ति के पास स्मैक को रखने का कोई लाइसेंस नहीं है। जिस कारण अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर *मु0अ0सं0-121 /2022,धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम रोहित* पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *