मोदी ट्रेक पर चले CM पुष्कर सिंह धामी , न चैन से बैठूंगा न अफसरों को बैठने दूंगा,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी दूसरी पारी के शुरुवाती पारी में मोदी ट्रेक पर चलते हुए सभी अधिकारिओ को चेतावनी दी की ,राज्य के विकास व जनहित के कार्यों के लिए वह न खुद चैन से बैठेंगे और न अफसरों को बैठने देंगे। अफसरों कोअपने कार्य व्यवहार में सुधार लाने को कहा है

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क एवं पुलों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में शिकायत आई तो अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने तय समय पर काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में अतिक्रमण को लेकर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में भी मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसए मुरूगेशन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *