मनुज गोयल बने देहरादून के नगर आयुक्त ,अभिषेक रुहेला को उत्तरकाशी जिले की कमान

देहरादून सचिवालय में आज  7 IAS और 2 PCS अफसरों को तबादलों और फेरबदल के दायरे में लेने के साथ ही 3 जिलों के जिला अधिकारी बदल दिए गए ।

नैनीताल के जिला अधिकारी धिराज गर्ब्याल की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उनको KMVN के प्रबंधक निदेशक का भी जिम्मा सौंप दिया।

मनुज गोयल को देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया।

उत्तरकाशी के जिला अधिकारी मयूर दीक्षित को रुद्रप्रयाग का जिला अधिकारी बनाया गया ।

नरेन्द सिंह भंडारी को प्रबंधक निदेशक ( KMVN) से चंपावत का जिला अधिकारी बनाया गया।

अभिषेक रूहेला को देहरादून के नगर आयुक्त से उत्तरकाशी काजिला अधिकारी बनाया गया।

अपर सचिव रंजना से प्रबंधक निदेशक परिवहन निगम का जिम्मा हटा के,  उत्तराखण्ड शहरी छेत्र क्षेत्र विकास एजेंसी का परियोजना निदेशक बनाया गया और साथ ही ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी भी दी गयी ।

विनीत तोमर को चंपावत के जिला अधिकारी से हटा के परिवहन निगम का प्रबंधक निदेशक बनाया गया है।

PCS अफसरों में हेमंत कुमार वर्मा को चमोली के अपर जिला अधिकारी से हटा के चंपावत का अपर जिला अधिकारी बनाया गया।

शिव चरण द्विवेदी को चंपावत के अपर जिला अधिकारी से हटा के चमोली का अपर जिला अधिकारी बनाया गया है।

कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जल्द ही कई और अधिकारिओ के भी तबादलो की सूचि के साथ उनके कार्य भार को कम या बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *