spot_img
spot_img
Homeआरोपनाकामी :लापता केदार भण्डारी को चोरी के आरोप में लक्ष्मण झूला चौकी...

नाकामी :लापता केदार भण्डारी को चोरी के आरोप में लक्ष्मण झूला चौकी में किया गया था गिरफ्तार तभी से गायब है केदार भंडारी ,

*पुलिस की कार्य शैली पर फिर उठे सवाल ,आखिर क्यो गुमशुदगी नहीं लिख रही पुलिस किया हे वजह ,

*पुलिस ने किया था चोरी के केस में गिरफ्तार, तो कहा गया केदार भंडारी ,

*आखिर क्यो धरने पर बैठने को मजबूर हुए केदार भंडारी के माता-पिता ,

*पुलिस ने केदार भंडारी के माता-पिता को कियो जबरन धरने पर से उठाया ,

*राजनैतिक तूल पकड़ रहा हे केदार भंडारी की गुमशुदगी,

देहरादूनः- जनपद उत्तरकाशी का 22 वर्षीय युवा केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था। घर लौटते समय लक्ष्मण झूला पुलिस उसे चोरी के आरोप में गिरफतार कर कोतवाली ले गई। उसके बाद आज तक केदार भण्डारी का कोई भी अता-पता नही चल पाया और ना ही आज तक उसकी गुमशुदीगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपने पुत्र केदार भण्डारी को शीघ्र अतिशीघ्र न्याय दिलाये जाने हेतु उनके माता पिता आज जैसे ही देहरादून के गांधी पार्क में धरने पर बैठे उसी वक्त पुलिस उनको जबरन उठाने का प्रयास करने लगी। जब इसकी सूचना उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा को मिली तो वह अपने समर्थकों संग धरनारत परिजनों को समर्थन देने पहॅुच गये।
करन माहरा ने कहा कि केदार भण्डारी अग्निवीर में भर्ती होने के लिए कोटद्वार गया था परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा उसके साथ इस तरह का कृत्य किया गया जो माफी के लायक नही है। उन्होंने राज्य सरकार पर अरोप लगाते हुए कहा कि आंखिर पुलिस किसके इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उस परिवार की पीडा कितनी बडी होगी जिसके 22 वर्ष के जवान पुत्र का पता नही चल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से अंकिता भण्डारी, केदार भण्डारी वह राज्य के जघन्य मामलों में सीबीआई से जॉच करवाये जाने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार पर जनभावनाओें का सम्मान ना करने का आरोप भी लगाया।
करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा बेटियों की हत्या की जा रही है और सरकार के कानू पर जूॅ तक नही रैंग रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण देेने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी और जन सरोकारों के लिए लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, केदार भण्डारी के माता डमरी देवी, पिता लक्ष्मण सिंह भण्डारी, उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानरगर कांग्रेस कमेटी के कार्य. अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल, राजेश चमोली, पंकज क्षेत्री हेमा पुरोहित, जयेंन्द्र रमोला, दर्शन लाल, कुवंर सिह सजवाण, नवनीत सती, नीरज त्यागी, अंकित बिष्ट, दिनेश चौहान, संतोष चौहान, विशाल मौर्य आदि उपस्थित रहे ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular