spot_img
spot_img
Homeअपराधथाना सेलाकुई पुलिस द्वारा 03 किलो अवैध गांजा के साथ दो प्राईवेट...

थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा 03 किलो अवैध गांजा के साथ दो प्राईवेट कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र गिरफ्तार

पछवादून के सेलाकुई, सहसपुर और शहर के कॉलेज बने नशा बेचने का मुख्य अड्डे,

पकड़े जाने वाले लगभग सभी अपराधी पछवादून के आस पास इलाके से सम्बन्धित

कॉलेज में सीनियर छात्रों से लगी नशे की लत ,

अपने नशे  की आदत को बनाया आमदनी का जरिया,

मेन अभियुक्त का पता लगाने में नाकाम सेलाकुई पुलिस,

किन कारणों से पुलिस नही पहुंच पा रही है बड़े सौदागर तक डर या कोई और है कारण????

अभियुक्तों द्वारा झाझरा से लाए अवैध गांजे की खेप,

अभी तक किसी भी बड़े माफिया को पकड़ने में नाकाम उत्तराखंड पुलिस 

महज अभियानों एवं नशे के करने वाले छात्रों को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा रही उत्तराखंड पुलिस एवं अधिकारी 

फेल होता दिख रहा है प्रदेश की खुफिया एजेंसी और पुलिस के मुखबिर

अवैध नशा चरस, गांजा, स्मैक आदि खरीदने, बेचने व तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए रोकथाम लगाने के दृष्टिगत  ड्रग्स से जनजागरुकता हेतु  अभियान गतिमान है जिस पर जनजागरूकता के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में विक्रम स्टैंड पब्लिक पैलेस एवं नुक्कड़ सभाये की जा रही है, इसी दौरान थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई को सूचनाये प्राप्त हो रही थी कि सेलाकुई व आसपास क्षेत्र मे पुन: गांजा तस्करी की जा रही है, उक्त सूचना पर मुझ थानाध्यक्ष द्वारा थाना सेलाकुई पर एक पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को संदिग्धो की तलाश व चैकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर थाना सेलाकुई क्षेत्र मे रवाना किया गया। जिसमे गठित पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित कार्यवाही की गयी!

नशा तस्करों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है।

नशा तस्करों के ठिकानों व नशा करने वाले स्थानों को चिन्हित कर दबिश दी जा रही है।

उच्च कोटि की पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

गठित पुलिस द्वारा आज प्रात: थाना क्षेत्र मे जगह जगह पर नशा तस्करों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।
जिस पर शिवनगर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे अभियुक्त गण विस्वजीत सिंह व अभियुक्त रविरंजन को चैक किया तो दोनो अभियुक्तो के कब्जे से अलग अलग दो पैकेटो मे 03 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

विश्वजीत सिंह पुत्र राज प्रकाश सिंह निवासी गनौली पोस्ट धमाल थाना आरा मुफ्सील जिला आरा बिहार हाल निवासी किराएदार फरीद का मकान सिहंनीवाला निकट तनुष क्रिकेट एकेडमी थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष और रवि रंजन पुत्र स्वर्गीय महेश प्रसाद निवासी मकान नंबर 33 शास्त्री नगर थाना शास्त्री नगर जिला पटना बिहार हाल निवासी ग्राम मांडू वाला रोड सिद्धोवाला थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष से पूछताछ करने पर बताया गया कि वह मूल रूप से बिहार के निवासी है तथा वर्तमान समय मे अभियुक्त रविरंजन व अभि0 विस्वजीत प्राइवेट कॉलेज मे अध्ययनरत है, इनके द्वारा बताया कि यह दोनो एक साथ एक रूम मे रहते है पहले इनके कुछ सीनियर थे जो गांजा व स्मैक पीते थे, यह भी उनके साथ मे रहकर गांजा पीने लगे और इनको भी नशे की आदत हो गई इनके सीनियर तो यहा से चले गये लेकिन यह अब खुद गांजा खरीद कर पीने लगे इनके घर वालो नो अभी तीन चार दिन पहले इनको हास्टल का किराया भेजा उन पैसौ से ही यह गांजा को झाझरा क्षेत्र से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाये है जिसको यह नही जानते है इनकी गांजा खरीद कर उसको अपने साथ पढने वाले छात्रो को बेच कर मुनाफा कमाने की योजना थी कि इनको पुलिस ने पकड़ लिया। अभियुक्तो से बरामद गांजे के संबंध में विवेचना की जा रही है,पकड़े गये अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गये* पकड़े गए अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा जाएगा।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular