डीजीपी ने किया चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर ब्यासी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

देहरादून: उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली और बदरीनाथ मार्ग स्थित ब्यासी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। शनिवार दोपहर बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के भद्रकाली चौकी और ब्यासी चेक पोस्ट पर पहुंचे। उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कहा कि अब ऑनलाइन स्लॉट पाने वाले यात्री ही चारधाम यात्रा के लिए भेजे जायेंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए की बिना पंजीकरण के चारधाम जाने वाले यात्रियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराने वाले यात्री ही चारधाम को रवाना होंगे। वहीं, रात 10 से सुबह 4 बजे के बीच ही मालवाहक वाहनों का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी को तत्पर रहना है। किसी तरह की कोई लापरवाही या ढिलाई सामने नहीं आनी चाहिए।
इस दौरान टिहरी के एसएसपी नवनीत भुल्लर, एसपी ग्रामीण देहरादून कमलेश उपाध्याय, सीओ ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल, सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली, मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *