ट्रैफिक कांस्टेबल विजय प्रसाद रतूड़ी ने दिखाया नगर निगम को आईना

देहरादूनः  राजधानी देहरादून के ट्रैफिक से आम जनता को निजात दिलाने व सड़क को चौड़ा करने के लिए नगर निगम व दून पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण व सड़क के बीचों बीच स्थित पुलिस बूथ को हटा दून के ट्रैफिक को काफी हद तक कम करने के प्रयास कर रहे है। नगर निगम की लापरवाही व सुस्त कार्यप्रणाली किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ राजधानी

शहर के मुख्य मार्ग   रेलवे स्टेशन, आढ़त बाज़ार और राजधानी के व्यस्तम चौक में से एक प्रिंस चौक में दिन के अधिकांश समय में भारी यातायात से घिरा रहता है , चौक के बीचों बीच स्थित बूथ को नगर निगम द्वारा सोमवार को तोड़ा गया था, लेकिन अपनी आलसी कार्यों का प्रमाण देते हुए चौक पर  मलबा  सड़क पर छोड़ दिया। जिस कारण वाहन  को आने जाने पर  इस मलबे से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार  प्रातः  जब यातायात कर्मी विजय प्रसाद रतूड़ी निवासी सिद्ध विहार नेहरू ग्राम प्रिंस चौक पर ड्यूटी पहुंचे तो उनके द्वारा उस मलबे को सड़क से हटाने के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।

किन्तु दो घंटे बीत जाने के बावजूद भी रिस्पांस टीम द्वारा प्रिंस चौक से उक्त मलबा हटाये जाने को कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके बाद यातयात संभाल रहे ट्रैफिक कांस्टेबल विजय प्रसाद रतूड़ी द्वारा पास की एक दुकान से खुद बेलचा उठा उस मलबे को हटाया गया। ट्रैफिक कांस्टेबल के इस कार्य की हर कोई तारीफ भी कर रहा है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *