करन माहरा युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में करेंगे उपवास

देहरादून 18 जूनः

कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड बताते हुए इस योजना का पूरे प्रदेश में विरोध करने का निर्णय लिया है।  कल दिनांक 19 जून, 2022 को उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं पर हुए लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए हल्द्वानी स्थित पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क में एक दिवसीय उपवार करने का निर्णय लिया है।


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना बेरोजगार युवाओें के साथ छलावा, उनके भविष्य को अंधकारमय करने वाला है जिसका पूरे देश एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के युवा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सत्ता के मद में चूर होकर हिटलरशाही तरीके से उलूल-जुलूल फैसले लिये जा रहे हैं तथा उनका विरोध करने वालों पर लाठियां बरसाई जा रही है जिसकी बानगी मोदी सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं पर लाठियां भांज कर की गई है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा कल दिनांक 19 जून को अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी के पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क में उपवास करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सायं काल चारधाम तीर्थ यात्रा में हताहत हुए तीर्थ यात्रियों एवं 2013 की त्रासदी में मारे गये तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि हेतु हल्द्वानी के बुद्धा पार्क से गांधी जी की मूर्ति तक कैडिल मार्च में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *