spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा प्रदेशभर के 7 दिवसीय दौरे पर

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा प्रदेशभर के 7 दिवसीय दौरे पर

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा  9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित की जाएगी‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ 

प्रदेश अध्यक्ष  करन माहरा रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, हरिद्वार तथा देहरादून के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे यात्रा में प्रतिभाग,

रूद्रप्रयाग से करेंगे यात्रा का शुभारम्भ तथा कुली-बेगार आन्दोलन के शहीदों को करेंगे नमन,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा प्रदेशभर के 7 दिवसीय भ्रमण के दौरान रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, हरिद्वार तथा देहरादून जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करेंगे।  
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा दिनांक 9 अगस्त 2022 को प्रातः 10ः00 बजे जनपद रूद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से भारत जोडो तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ करते हुए रूद्रप्रयाग बाजार, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोल्तीर, नगरासू से गोचर तक यात्रा में प्रतिभाग करने के उपरान्त गोचर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके उपरान्त स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बडे आन्दोलन कुली-बेगार प्रथा के विरोध में हुए आन्दोलन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आन्दोलन की याद में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा अपराह्र 14ः00 बजे जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करेंगे। दिनांक 10 अगस्त को बागेश्वर में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करने के उपरान्त अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। दिनांक 11 अगस्त को अल्मोडा में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करेंगे। दिनांक 12 अगस्त को जसपुर तथा 13 अगस्त को उधमसिंनगर में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करने के पश्चात हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। दिनांक 14 अगस्त को हरिद्वार में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करेंगे।  15 अगस्त, 2022 को प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण के उपरान्त देहरादून में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ में प्रतिभाग करेंगे तथा अपराह्र 15ः00 बजे प्रदेश कार्यालय में ‘‘भारत जोडो तिरंगा यात्रा’ के भव्य समापन समारोह में प्रतिभाग करेंगे।  

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular