Uncategorized

समान नागरिक कानून पर खुले विरोध के बजाय भाजपा पर खीज उतार रही कांग्रेस:चौहान

देहरादून:-29जून,

भाजपा ने समान नागरिक अधिकार कानून को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोपों को निराधार और कांग्रेस की खीज बताया।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को इस कानून के पक्ष अथवा विरोध मे अपना मत रखना चाहिए, न बल्कि अपने राजनैतिक हितों को देखकर विरोध करना चाहिए।

चौहान ने कहा कि समान नागरिक कानून किसी जाति या धर्म को देखकर बना तो उसका औचित्य क्या है? यह सभी धर्म और जातियों को एक कानून के दायरे मे लाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नही, बल्कि यह पार्टी का प्रमुख मुद्दा रहा है और चुनाव घोषणा पत्र मे भी यह मुद्दा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को आखिर क्यों चिंता हो रही है। सभी वर्गो, बुद्धिजीवियों से इस बारे मे राय सुमारी करने के बाद यह अस्तित्व मे आयेगा, लेकिन भाजपा इस कानून को लेकर प्रतिबद्ध है, क्योकिं यह समय की आवश्यकता है। जहाँ तक कांग्रेस लव जिहाद या लैंड जिहाद अथवा डेमोग्राफि चेंज को लेकर भाजपा को निशाने पर ले रही है तो उसका मंतव्य साफ है। भाजपा राज्य के सवा करोड़ लोगों की आवाज को अनसुना नही कर सकती।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

 

 

Show More

Related Articles