Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर कई परियोजनाओं के लिए मांगी सौगात

नई दिल्ली:- 4जुलाई,

नई दिल्ली में राजनैतिक जगत के “बॉस”, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक और हम सभी के मार्गदर्शक देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi  से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज की प्रतिकृति एवं उत्तराखण्ड में उत्पादित चावल भेंट किया।

प्रधानमंत्री से किच्छा-खटीमा रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट (अनुमानित लागत ₹1546 करोड़) एवं ₹ 7000 करोड़ की लागत से हरिद्वार-ऋषिकेश पुनर्विकास महापरियोजना हेतु स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

 

गिफ्ट सिटी की तर्ज पर ऊधम सिंह नगर में 3 हजार एकड़ भूमि पर नया शहर बसाने तथा सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर PPP मोड में एडमिन सिटी की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया।साथ ही इंडस्ट्रियल पार्क हेतु ₹410 करोड़ अवमुक्त किए जाने एवं राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण इन्फ्रा प्रोजेक्ट देहरादून – टिहरी टनल परियोजना तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की परियोजनाओं में तेजी लाने हेतु प्रधानमंत्री जी से आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु अनुरोध किया।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इसके साथ ही प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही कांवड़ यात्रा-2023, श्री बदरीनाथ धाम – श्री केदारनाथ धाम में गतिमान विभिन्न पुनर्निर्माण परियोजनाओं, सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों एवं राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में अवगत कराया।

 

 

Show More

Related Articles