Uncategorized

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनंदन शर्मा (भानु) का दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन,

भानु काफी लोकप्रिय व आमजन की मदद व सम्मान करने वाले व्यक्ति थे,

देहरादून ,
महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनंदन शर्मा (भानु) का आज दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया है, भानु काफी लोकप्रिय व आमजन की मदद व सम्मान करने वाले व्यक्ति थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनन्दन शर्मा के निधन पर महानगर कांग्रेस ने शोक सभा आयोजित की और मृत आत्मा की शान्ति के लिए मौन रखा।
डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने बताया कि इस दुखद घटना के कारण सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शोकाकुल हैं अतः शिक्षक दिवस सहित महानगर कांग्रेस के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।महानगर कांग्रेस इस दुखद घड़ी में शर्मा परिवार के साथ खड़ी है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, सुनील जायसवाल, डॉ अरुण रतूड़ी, अभिषेक तिवारी, सूरज क्षेत्री, रॉबिन त्यागी, शिवा वर्मा, संजय गौतम, लक्की राणा, मनोज पंत सज्जाद अंसारी, रवि हसन, सैय्यद जमाल, अशोक कुमार, अरुण बलूनी आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles