कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर बीजेपी में शोक

देहरादून 26 अप्रैल,
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश और भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है । उन्होंने कहा, सरल व शांत स्वभाव और कर्मठता के चलते वह बहुत ही लोकप्रिय थे । समाज के पिछड़े और वंचित समाज की वह मजबूत आवाज थे । कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह एवं संगठन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता अतुलनीय रही । उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनके परिजनों एवं समस्त शुभचिन्तकों पीड़ा सहने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की है ।
भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी है कि शोक की इस घड़ी में पार्टी के सभी कार्यक्रम आगामी तीन दिन के लिए स्थगित किये हैं और 28 तारीख को सभी मंडलों एवं पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा ।
कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत चंदन रामदास को श्रद्धांजलि देते हुए आगामी तीन दिन यानि 26, 27, 28 अप्रैल तक प्रदेश में पार्टी के सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। 28 अप्रैल को सभी मंडल एवं प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा ।
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वह गरीब, दलित और कमजोर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहे। स्व. चंदन रामदास को याद करते हुए डा. निशंक ने कहा कि वह अविभाजित यूपी के समय से पार्टी संगठन के लिए साथ में काम करते रहे हैं। वह हमेशा मुद्दों को लेकर संजीदा रहे हैं। उत्तराखंड अलग बनने के बाद अब उन्हें मंत्री के रूप में सेवा करने का मौका मिला तो वह समस्याओं के समाधान के लिए अंतिम समय तक अपना योगदान देते रहे। डा. निशंक ने मंत्री स्व. चंदनराम दास के शोक संत्प्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता व सरकार मे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के आसमिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद बंसल ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षती है, चंदन रामदास जी से दशको पुराना संबंध था। कि सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड चन्दन राम दास सौम्य,सरल स्वाभाव के धनी व जुझारू राजनेता थे। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उनकी असमय हुई मृत्यु असहनीय है और उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता। सांसद नरेश बंसल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हे अपने श्री चरणों में स्थान दे ।



