Uncategorized

आई डी पी एल के लोगों की मेहनत लाई रंग कोर्ट से मिला स्टे

कोर्ट ने राज्य सरकार सरकार से चार हफ्ते मे जवाब तलब करने को कहा

ऋषिकेश-
*प्रेमचंद अग्रवाल के बड़े बोल ष्जिसे वोट दिया जाकर उनसे लगाओ गुहार ,
*पुलिस भी लोगों पर बना रही दबाव सवाल जवाब के वीडियो बना रहे लोगो के छीने मोबाइल ,
*आई डी पी एल की लीज 2025 तक वैध ,तो क्यो चला रही सरकार बुलडोजर ,
*किस के दबाव में है प्रशासन ,अधिकारिओ पर कौन बना रहा है दबाव,
*किस नेता के इसारे पे हो रहा है लोगो के जीवन के साथ खिलवाड़ ,
*तो किया जिन्होंने नहीं दिए बीजेपी को वोट तो सभी के घरो पर चलेगा बुलडोजर ?????
*सरकार के कुछ सफेद पॉश और उनके कुछ अधिकारी की साठ गांठ से हो रहे कई खेल,

ऋषिकेश में २३ जुलाई को आई डी पी एल में रह रहे लोगो के मकान पर शासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया जिसमे कई लोग बेघर हो गए ,सरकार के इस कदम के बाद वहा के स्थानीय लोगो द्वारा न्यायलय से न्याय की गुहार लगाई जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को चार हफ्ते में अपना पक्ष रखने को कहा है।
ेस्थानीय लोगो द्वारा विरोध करने पर और एस डीएम से आदेश की कॉपी दिखाने को कहा गया तो वहा मौजूद किसी भी अधिकारी के पास कोई लिखित आदेश नहीं दिखया गया ,वही लोगों ने विधायक प्रेम चंद अग्रवाल से अपनी आप बीती सुनाई तो उन्होंने लोगो को अस्वासन दिया की उन्होंने अधिकारिओ से वार्ता कर ली है और अब किसी तरह की कोई भी कार्यवाही नहीं होगी लेकिन अगले दिन शासन और प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंचते ही घरों को धवस्त करने लगी।

कोर्ट ने मामले को गंभिरता से लेते हुए सरकार को जवाब तलब किया है ,कोर्ट के इस फैसले से स्थानीय लोगो को कुछ राहत मिली है और साथ उनका विश्वास जागा है की न्यायलय से सभी को न्याय मिलेगा।

Show More

Related Articles