Uncategorized

महिला कांग्रेस घर-घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की खोलेगी पोल

देहरादूनः-10 मई,

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिलाओं का आवह्वान करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला कांग्रेस को घर-घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलनी है। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई एवं बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है। गृहणियों को घर का बजट संभालना होता है किन्तु वे परेशान है क्योंकि रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं रोज उपभोग करने वाली वस्तुओं की दामों में भी भारी वृद्वि हुई है। उन्न्होंने कहा कि आज देश का नौजवान अपने को ठगा सा महसूस रहा है। दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने वाली केन्द्र सरकार रोजगार छिनने वाली सरकार बन गई है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारें केवल जनता को गुमराह करने, मंहगाई, भ्रष्टाचार व बरोजगारी को बढ़ावा देने, गरीब, मजदूर, किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों का उत्पीडन करने तथा लोगों की भावनायें भडकाकर देश का साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास कर सत्ता हांसिल करना चाहती हैं जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

 

नेटा डिसूजा ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा नेता के बेटे की संलिप्तता तथा सत्ता के बल पर वी.आई.पी. का नाम उजागर न होने देने की घटना हो या हेमा नेगी हत्याकाण्ड, पिंकी हत्याकाण्ड, जगदीश चन्द हत्याकाण्ड, विजय वात्सल्य हत्याकाण्ड, केदार भण्डारी या विपिन रावत हत्याकाण्ड सभी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्रियां इन मद्दों पर एक शब्द भी नही बोल पाई आंखिर क्यों?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं उत्तराखण्ड मे लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, विधानभा बैकडोर भर्ती सहित राज्य में हुए लगभग सभी भर्ती घोटालों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हुई है तथा राज्य सरकार द्वारा दोषियों को लगातार संरक्षण दिया जा रहा है। बेरोजारों मांग कर रहे है कि भर्ती के भ्रष्टाचार की सीबीआई जॉच कराई जाय लेकिन सरकार जॉच करवाने से घबरा रही है। इस यह सिद्व हो रहा है कि प्रकरण कितना गंभीर है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इस अवसर पर करन माहरा ने महिला पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं इन चुनौतियों से कैसे निपटा जाय इसका भी तोड महिला कांग्रेस को निकालना है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के कंधों पर बहुत बडी जिम्मेदारियां है। उन्होंने कहा कि जहॉ-जहॉ भाजपा की सरकारें हैं वहां महिलों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे है और अपराधियों को सरकार संरक्षण देने का काम कर रही है।

महरा ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या दल विशेष से नहीं है, हमारी लड़ाई तो विचारधाराओं की लड़ाई है। परन्तु भारतीय जनता पार्टी देश में अराजकता फैलाकर अपना स्वार्थ सिद्व करना चाहती है इसे हम सबको समझना पडेगा। यह जन जागरण से ही संभव होगा।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने नव नियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा कि आप और हमने आज देश और प्रदेश में आ रही चुनौतियों से लड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में जबरदस्त संघर्ष करने की शक्ति है। सरकार महिलाओं पर कितने भी अत्याचार करे हम सरकार के खिलाफ जनता को लामबन्द करने का काम करते रहेंगे।

इस असवर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम ंिसह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस असवर पर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल, अल्कापाल ,मीना रावत, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवाडी, मीना बिष्ट, गायत्री देवी, शाशिबाला कनौजिया, महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला थापा, शिवनी थपलियाल, अंशुल त्यागी, सोनिया आनन्द, शान्ति रावत, सविता सोनकर, सर्वेश्वरी, लक्ष्मी, पूनम कैन्त्यूरा, दिब्या रावत, ऐश्वर्या, रश्मि पटवाल, कृष्णा, सुमन, रजनी रावत, कमला रावत, सुमन रानी, रश्मि, किरन, कमला देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, सरस्वती रतूड़ी, जिला/महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी मौजूद रही।

Show More

Related Articles