spot_img
spot_img
HomeUncategorizedभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

देहरादून 25 मई,

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम कल से प्रदेश में प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी क्षेत्रों में जाकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली सेविकाओं वाह कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से चर्चा करेंगी।

दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से मुलाकात करेंगी। इस दौरान महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

आशा नौटियाल ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं निर्णयों को माताओं-बहनों के बीच पहुंचाना है और बूथ, मण्डल, जिला स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने पर भी दिशा निर्देश देंगी। इसके अलावा महिलाओं विशेषकर विभिन्न सेवाओं से जुड़ी कार्यकत्रियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी जाएंगी। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से भी मुलाकात की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में सौगात देकर केंद्र सरकार ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। जी-20 सम्मेलन के जरिए उत्तराखंड की विश्व भर में पहचान को और मजबूत करने का काम यदि किसी ने किया है तो केंद्र की मोदी सरकार ने किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है, आज केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है जिनका लाभ हजारों महिलाएं उठा भी रही है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को यदि सम्मान किसी पार्टी में मिलता है तो वह भारतीय जनता पार्टी में मिलता है। भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं से जुड़ने और उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए लगातार सक्रिय होकर काम करती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा जी जान से काम करेगा।

 

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular