spot_img
spot_img
HomeUncategorizedभाजपा काल मे बढे राज्य मे संसाधन, खामियों के बजाय अपनी उपलब्धियां...

भाजपा काल मे बढे राज्य मे संसाधन, खामियों के बजाय अपनी उपलब्धियां भी गिनाये कांग्रेस:चौहान

देहरादून 8 अगस्त ,

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पर्यटन का हब बन रहा है उत्तराखण्ड

दो दो कार्यकाल सत्ता मे रही कांग्रेस को अब याद आ रहे गाँव और पुल,

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस महज उपलब्धियों को लेकर भाजपा को कोस रही है, लेकिन उसे उन उपलब्धियों को भी गिनाना चाहिए जो संसाधन उनके कार्यकाल मे स्थापित हुए है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की पहली निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी से लेकर 2012 मे भी कांग्रेस को जनमत हासिल हुआ, लेकिन कांग्रेस घपले घोटालों के आरोपों से जूझती रही। इस दौरान कांग्रेस सरकारें अंतर्द्वंद और कुर्सी के खेल मे लगी रही। अब कांग्रेस उनके कार्यकाल मे स्थापित संसाधनों के नष्ट होने और नये कार्य न होने के कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि राज्य मे रेल नेटवर्क से लेकर सड़क परियोजनाएं भाजपा शासन मे स्थापित हुई है ।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य पर्यटन का हब बनने की और अग्रसर है। शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव आये। लेकिन कांग्रेस भाजपा शासन मे उपलब्धियों पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक दो कार्यकाल सत्ता मे रही कांग्रेस को गाँव मे विकास और आवाजाही के पुल नजर नही आ रहे है, लेकिन वह पूर्व के कार्यकाल मे उसने न जनता और न ही संसाधनों के विकास की सुध ली।

कांग्रेस कार्यकाल मे सांसदो के गोद लिए गाँव तो किसी को पता भी नही है। यहाँ तक कि राज्य सभा सांसद भी पता नही थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की डबल इंजन की सरकार मे तो उतराखंड को अटल सरकार मे दिया गया विशेष आर्थिक पैकेज तक नही बच पाया और यहाँ के प्रतिनिधि मूक हो गए थे। कांग्रेस हाईकमान की नजर मे कभी भी उतराखंड की अहमियत नही रही।

राज्य मे आज निष्पक्ष और पारदर्शी नीति से कार्यों का संचालन हो रहा है और जनता विपक्ष के हर हथकंडे को बखूबी जानती है। कांग्रेस की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की सजा उसको जनता बार बार दे रही है, लेकिन कांग्रेस इसे जानबूझकर नजरंदाज कर रही है।

उन्होंने महंगाई को लेकर कांग्रेस के विरोध पर कहा कि सरकार के हर कार्य से कांग्रेस को नाराजगी है, लेकिन जनता खुश है। उसकी हर जगह सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे सब्जियों के मूल्यों पर शोर शराबा कर रही कांग्रेस जानती है कि यह अस्थायी है और आपदा के कारण मार्केट मे कनेक्टविटी बार बार बाधित हो रही है। लेकिन सभी आपूर्ति निर्वाध गति से जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद जहाँ दुनिया के देश आर्थिक मंदी से जूझ रहे है तो भारत विश्व की प्रमुख महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस प्रदेश और देश की तरक्की को पचा नही पा रही है और महज दोषारोपण कर रही है।

 

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular