spot_img
spot_img
HomeUncategorizedप्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा लोगो की आस्था और विश्वास कांग्रेस...

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा लोगो की आस्था और विश्वास कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ रहा है

देहरादूनः-23 मई,

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में डॉ. अश्विनी रतूड़ी, सुधीर भारतीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डोलफिन इंस्ट्टयूट, विजय कुमार समाजसेवी, नवीन कुमार, डंबर सिंह, विजय कुमार अपने साथियों के साथ कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने समस्त साथियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि आज जिन हालातों से देश गुजर रहा है ऐसे हालातों मे ंहम सबको एक साथ चलकर देश मेें हो रही महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, के खिलाफ एक होकर लड़ना है।

 

करन माहरा ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आज लगातार लोग कांग्रेस पार्टी मंे ं सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुछ साम्प्रदायिक लोगों द्वारा देश के ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ को समाप्त किया जा रहा है, वह देश व समाज के लिए अच्छे संकेत नही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मलिकाअर्जुन खड़गे,  राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त कर लोग कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार लगातार अपने नेताओं को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान विगत कई दिनों से जन्तर मन्तर में अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ धरना दे रही हैं। परन्तु भाजपा अभी तक अपने नेता के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार देश के संविधान की धज्जियां उडा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नही करेंगे। करन माहरा ने कहा भाजपा उन महान स्वतंत्रता आन्दोलनकारियों के सपनों को नेस्तनाबूत करने का काम कर रही है जिन्होंने एक सुन्दर भारत का सपना देखा था। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम करें और पार्टी आपके सम्मान में कोई कसर नही छोडेगी।

इस अवसर बुद्विजीवी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी, मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल, प्रवक्ता आशीष नौटियाल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी, महामंत्री मानवेन्द्र सिह, बिरेन्द्र पोखरियाल, विकास नेगी, अमरजीत सिंह, निधि नेेगी, मिथलेश कुमारी, शान्ति रावत, नीरज त्यागी, कुंवर सिंह सजवाण, अनिल नेगी, विनय कुमार, नवनीत सती, गल मोहम्मद, डिम्पल कुमार, जगदीश राणा, सूरज क्षेत्री, सुधीर, राजा, अंकिर, आशु, सुभम, पवन, मोनू, हरीश, आदित्य, क्रिश आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular