spot_img
spot_img
HomeUncategorizedनाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने मित्र से दुष्कर्म कराने वाली महिला...

नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने मित्र से दुष्कर्म कराने वाली महिला एवं दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश 13 अगस्त ,

कोतवाली ऋषिकेश में  दिनांक 8 अगस्त 2023 को  वादनी ने लिखित तहरीर बाबत उनकी भतीजी उम्र 16 वर्ष के घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद स्कूल नहीं पहुंचने तथा बिना बताए कहीं चली जाने के संदर्भ में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या- 378/23 धारा- 363 आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता तथा किसी अनहोनी घटना की होने की संभावना के दृष्टिगत उच्च अधिकारी गणों को सूचना प्रदान कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर नाबालिग की तलाश हेतु आदेशित किया गया। गठित टीम के द्वारा नाबालिक के परिजनों तथा आसपास रहने वाले व्यक्तियों पूछताछ करते हुए, नाबालिक के घर से आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से नाबालिग की तलाश प्रारंभ की गई। किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त नाबालिक को वर्षा पत्नी योगेश रावत निवासी 14 बीघा मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल के द्वारा बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाया गया।

दिनांक 12 अगस्त 2023 को उक्त नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाली महिला वर्षा को गिरफ्तार कर नाबालिक के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उक्त नाबालिक लड़की को मैंने भट्टोवला गुमानीवाला ऋषिकेश में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रखा हुआ है ,उक्त महिला की निशानदेही पर नाबालिक को भट्टोवाला से बरामद किया गया। नाबालिक व उक्त महिला से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला के मित्र वीरेंद्र उर्फ मकान सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी डालनवाला देहरादून के द्वारा उसके घर पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है जिसके पश्चात दिनांक 12 अगस्त 2023 को अभियोग उपरोक्त में धारा 376 120 आईपीसी एवं 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए तहसील रोड ऋषिकेश से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular