spot_img
spot_img
HomeUncategorizedकांग्रेस पार्टी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत

कांग्रेस पार्टी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत

 

देहरादून 28जुलाई

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और मनीष खंडूरी पुतला फूंका है । इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड की जनता इस अपमान के लिए कभी भी माफ़ नहीं करेगी ।

राजधानी देहरादून के महानगर कार्यालय के पास भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका है । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूरी का पुतला फूंका, गहरा रोष जताया है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूरी ने उत्तराखंड के लोगों को अपमानित किया है इससे आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। उनका यह निंदनीय बयान है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भले माफी मांग ली हो लेकिन उत्तराखण्ड की जनता कभी भी उनको इस अपमान के लिए माफ़ नहीं करेगी ।

कांग्रेस पार्टी ने युवाओं महिलाओं नौजवानों को अपमानित करने का काम किया है । ऐसे में कांग्रेस पार्टी को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है । कांग्रेस पार्टी केवल वोट के लिए राजनीति करती है। जनता के मुद्दों से कांग्रेस पार्टी का कोई सरोकार नहीं होता है ।यही वजह है लगातार पार्टी का जनादेश घटता जा रहा है । जिससे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी सकते में आ गए हैं। अपनी नाकामी का ठीकरा आम जनता पर फोड़ रहे हैं ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार जहां उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए निरंतर काम कर रही है और उत्तराखंड को एक नई बुलंदी की ओर ले जा रही है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई इबारत लिख रहा है प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अब प्रदेश की भोली भाली जनता को अपमानित करने का काम कर रही है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार के कामकाज पर जहां प्रदेश की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी मोहर लगाई थी । उनका कहना है कि एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की पांचों सीटों पर परचम लहराएगी। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक जरूर सिखाएगी।

कांग्रेस पार्टी के घटते जनादेश से पार्टी के पदाधिकारियों की मानसिक स्थिति असंतुलित हो रही है और प्रदेश की जनता को अपमानित करने का काम कर रहे हैं । भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को विवादित बयान देने के लिए प्रदेशवासियों से माफी मांगने चाहिए।

आज के पुतला दहन के कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री महानगर प्रभारी गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट ,वंदना बिष्ट ,प्रिंसी रावत, अंजली सेमवाल ,शकुंतला, महानगर महामंत्री श्रीमती सुषमा कुकरेती एवं अनिता मल्होत्रा श्रीमती वंदना ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी लाल सुधा रावत पार्षद सुशीला रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री अनुराधा वालिया महानगर के सभी उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मंडल के अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular