spot_img
spot_img
Homeखेलबांग्लादेश को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में, अभिषेक ने खेली एक और...

बांग्लादेश को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में, अभिषेक ने खेली एक और शानदार पारी

एशिया कप 2025 सुपर फोर के चौथे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत एशिया कप के 17 वें सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
भारत के 168 रनों के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रनों पर ही ढेर हो गई।सैफ हसन के 51 गेंदों में 69 रन और परवेज हुसैन के 21 रनों के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा बुमराह और वरुण को दो-दो विकेट मिला, जबकि अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को एक-एक विकेट मिला।
वहीं भारत की बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने एक और शानदार पारी खेली, उन्होंने ने 37 गेंद में 75 रनों बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए । जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अभिषेक ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार पारी खेले थी जिस वजह से यह अवॉर्ड दिया गया था।
इसके अलावा गिल ने 19 गेंद में 29 रन बनाए। आखिर में हार्दिक ने 29 गेंद में महत्वपूर्ण 38 रन बनाए, जिसकी वजह से भारत 6 विकेट पर 168 तक पहुंचने मे सफल रहा। बांग्लादेश की तरफ रेशाद हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि तंजीम, मुस्तफीजुर और सैफुद्दीन को एक-एक विकेट मिला।
एशिया कप 2025 का अगला मैच यानी की 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, जो कि एक तरह से सेमीफाइनल जैसा होगा, क्योंकि जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी और फिर वो भारत से 28 सितंबर को खिताबी मुकाबले में आमने सामने होगी।
यह मैच जितना बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए अहम होगा । अगर इस मैच को अगर पाकिस्तान जीतता है तो टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब खिताबी मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान होगा।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular