
देहरादून,
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि इससे संघीय ढांचा और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों कमजोर होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब बीजेपी को संसद में बहुमत नहीं है तो फिर इसे कैसे पास करवाएगी। क्योंकि इसे लागू करने के लिए दर्जन भर से ज्यादा संविधान संशोधन करना होगा।
हरीश रावत ने कहा कि यह बिल जम्मू कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र की संभावित हार से नजर भटकाने के लिए लाया गया है। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट से वन नेशन वन इलेक्शन बिल को हरी झंडी मिल गई है। देश भर की राजनीतिक पार्टियां अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रही हैं।



