spot_img
spot_img
Homeउत्तराखण्डखुलासा : योगी की बहन के बताया, किस कारण बतौर सीएम वह...

खुलासा : योगी की बहन के बताया, किस कारण बतौर सीएम वह पहली बार शीघ्र गाँव आने वाले हैं ? साथ ही बताई भविष्य में योगी के पीएम बनने को लेकर परिवार की राय ?

पौड़ी, ऋषिकेश के पास स्थित नीलकंठ महादेव से भाई योगी को दोबारा सीएम बनाने की मनोकामना पूर्ण होने के बाद अब उनकी बहन को मोदी के बाद उनके देश की कमान संभालने का है भरोसा | मीडिया से बातचीत के दौरान छोटी बहन शशि ने योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि उनको दोबारा यूपी का मुख्यमंत्री बनते देखने की उनकी मनोकामना पूर्ण हुई है । अब आगे मैं उनको देश का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हूं। जब तक मोदी जी पीएम हैं वही रहें फिर अपनी जिम्मेदारी योगी को दे दें।

उन्होंने मुलाक़ात को लेकर बातों बातों में खुलासा भी किया कि  मैं विगत 30 वर्षों में एक बार भाई योगी से 2017 चुनाव प्रचार के दौरान मिली थी और शीघ्र ही उनकी दोबारा मिलने की इच्छा पूरी होने वाली है | क्यूंकि गांव के स्कूल में अपने गुरु अवैद्यनाथ की मूर्ति का विमोचन करने योगी आने वाले हैं। शशि ने योगी से किसी तरह की मदद से इंकार करते हुए कहा कि मुझे या हमारे परिवार को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहिए। हम तो ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वो लोगों की सेवा करते रहें और एक दिन देश के प्रधानमंत्री बने ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular