spot_img
spot_img
Homeअपराधयोगी दरबार में पहुंचा, भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां की नातिन के साथ...

योगी दरबार में पहुंचा, भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां की नातिन के साथ डॉन मुख्तार के गुर्गों द्धारा गैंग रेप का मामला……… ये बड़ी कार्यवाही होना तय

योगी के जनता दरबार में पहुंचा मशहूर शहनाई वादक भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां की नातिन के साथ मुख्तार गैंग के गुर्गों द्धारा गैंग रेप का मामला | पीडिता का आरोप है कि गैंगरेप के ये आरोपी अदालत के आदेश के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और अब उसपर ऐसिड अटैक कर जान से मारने की धमकी दे रहे है । इस सारे मसले पर सीएम के रुख को देखते हुए जल्दी ही जिम्मेदार अधिकारियों पर बडी और अपराधियों पर गिरफ्तारी से भी कडी कार्यवाही होना तय माना जा रहा है |

सीएम योगी के पास भारत रत्न बिस्मिल्ला खान की नातिन ने न्याय की गुहार लागयी है | पीड़िता के आरोप है कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने उसके साथ गैंगरेप किया था, लेकिन खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है | दरअसल पुलिस रिकॉर्ड के अनुशार, पीड़िता के साथ जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में 2019 में यह गैंगरेप हुआ था | गैंगरेप का आरोप जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गुर्गों हसन जमाल, हसन कमाल, हसन फराज, हसन जाहिद पर लगा था | आरोप है अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है | पीड़िता का आरोप है कि गैंगरेप के आरोपी उसे जान से मारने और एसिड अटैक की धमकियां दे रहे हैं |

गौरतलब है कि ये सभी आरोपी कुछ महीने पहले चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार में मारे गए मुख्तार के साथी गैंगस्टर मेराज के साथी बताए जा रहे है | मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पीड़िता बताया कि सीएम ने आरोपियों पर कानून सम्मत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है | सूत्रों के अनुशार आरोपियों के का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, उसके बाद जरूरत पड़ी तो सूबे को अपराधियों का एक और एंकाउंटर देखने को मिल सकता है |

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular