spot_img
spot_img
Homeअपराधभगवान बचाये ऐसे शिक्षकों से - होमवर्क नही करने पर दी मौत...

भगवान बचाये ऐसे शिक्षकों से – होमवर्क नही करने पर दी मौत की सजा ।

राजस्थान के एक निजी स्कूल में छात्र के साथ दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है । कलेजा मुंह को आने वाली इस घटना में शिक्षक ने एक 13 साल के छात्र को होंवर्क नही करने पर इतना पीटा कि मौके पर ही उस्ली मौत हो गयी । हादसे को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

चुरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र के गांव कोलासर में हुई इस घटना में टीचर की पिटाई से 7वीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि 13 साल के इस मासूम को मौत की यह सजा होमवर्क करके नहीं लाने पर मिली है । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टीचर ने उसे जमीन पर पटक-पटकर लात-घूसों से इतना मारा कि उसके नाक से खून बहने लगा। बच्चा बेहोश हो गया। कुछ देर तक होश नहीं आने पर आरोपी टीचर ही उसे अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि आरोपी शिक्षक मनोज के पिता का ही वह स्कूल है लिहाजा जांच पूरी होने तक स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए अधिकारी ने निर्देश दिए हैं।

मृतक छात्र के पिता ने बताया कि बच्चे के सिर,आंख और मुंह पर चोट के निशान थे। सालासर थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 साल का गणेश निजी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार सुबह बच्चा स्कूल गया था, जहां होमवर्क नहीं करने पर टीचर मनोज ने पिटाई कर दी। इससे उसकी जान चली गई। पिता की रिपोर्ट पर टीचर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को पिता ओमप्रकाश ने बताया कि करीब सवा नौ बजे स्कूल के टीचर मनोज का फोन आया। टीचर ने कहा कि गणेश होमवर्क करके नहीं आया था। पिटाई करने पर वह बेहोश हो गया। बच्चे को लेकर अस्पताल जा रहे हैं। इसके बाद पिता अस्पताल पहुंचा, लेकिन इसके पहले ही डॉक्टर बच्चे को मृत घोषित कर चुके थे। गौरतलब है बच्चे ने 15 दिन पहले भी पिता से टीचर की शिकायत की थी। बच्चे ने बताया था कि टीचर मनोज बेवजह पिटाई करता है।

फिलहाल इस घटना ने एक शिक्षक द्वारा की गयी दरिंदगी ने सभी हदों को पार कर लिया है । ऐसे में सभी अभिभावकों के लिये यह घटना सबक लेने वाली है कि बच्चों द्वारा की गयी शिकायतों को गम्भीरता से लेना चाहिये ।

- Advertisement -chardham yatra uttarakhand
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular